चाईबासा में ब्लड बैंक की लापरवाही से पांच बच्चे की मौत

0
101

झारखंड: झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा सदर अस्पताल में चिकित्सा लापरवाही का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। थैलेसीमिया से पीड़ित कम से कम पांच बच्चों को ब्लड ट्रांसफ्यूजन के बाद एचआईवी (HIV) पॉजिटिव पाया गया है। इनमें एक सात वर्षीय बच्चा भी शामिल है, जिसके परिजनों ने स्थानीय ब्लड बैंक पर संक्रमित खून चढ़ाने का गंभीर आरोप लगाया है।

घटना के बाद राज्य के स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। राँची से भेजी गई पाँच सदस्यीय उच्चस्तरीय मेडिकल टीम ने शनिवार को चाईबासा अस्पताल और ब्लड बैंक का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है। जिला सिविल सर्जन डॉ. सुशांतो मांझी ने बताया कि ट्रांसफ्यूजन के बाद बच्चे में एचआईवी की पुष्टि हुई है। विभाग ब्लड डोनर्स के सैंपल की जांच कर रहा है ताकि संक्रमण के स्रोत का पता लगाया जा सके।

स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. दिनेश कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में ब्लड बैंक में कई विसंगतियाँ मिली हैं और अधिकारियों को उन्हें तुरंत सुधारने के निर्देश दिए गए हैं। संदिग्ध ब्लड यूनिट्स के सैंपल जब्त कर लिए गए हैं और डोनर्स को एचआईवी जांच के लिए बुलाया जा रहा है। कुछ रिपोर्टों में सुई के दोबारा उपयोग या अन्य लापरवाही की आशंका भी जताई गई है।

इस बीच, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ट्वीट कर कहा है कि “चाईबासा में थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों को एचआईवी संक्रमित खून चढ़ाने की सूचना पर पश्चिमी सिंहभूम सिविल सर्जन समेत संबंधित पदाधिकारियों को निलंबित करने का निर्देश दिया गया है। पीड़ित परिवारों को 2-2 लाख रुपये की सहायता राशि दी जाएगी और सभी संक्रमित बच्चों का पूरा इलाज राज्य सरकार करवाएगी।”

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here