रांची में KSS के नाम पर फायरिंग

0
170

राँची: राँची में पुलिस और अपराधियों के बीच सोमवार को तुपुदाना थाना क्षेत्र के बालसिरिंग इलाके में मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में पुलिस की गोली से सुजीत सिन्हा गिरोह से जुड़े अपराधी आफताब के पैर में गोली लगी है। घायल अपराधी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार, एसएसपी राकेश रंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि कोयलांचल शांति समिति (KSS) के नाम पर बीते दिनों डोरंडा में फायरिंग करने वाले अपराधी बालसिरिंग इलाके में किसी बड़ी वारदात की योजना बना रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस की एक विशेष टीम बनाई गई और मौके पर छापेमारी की गई।

पुलिस को देखते ही अपराधियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इसमें आफताब घायल हो गया, जबकि दो अन्य अपराधियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। फिलहाल पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर रही है और मामले की आगे की जांच जारी है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here