झारखंड में ठंड का अत्यंत कहर, 2.5 डिग्री पहुंचा पारा

0
50

झारखंड: झारखंड में सर्दी ने अपना तीखा तेवर दिखाना शुरू कर दिया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शीतलहर जैसी स्थिति बनी हुई है और ठिठुरन से लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में किसी बदलाव के संकेत नहीं हैं, ऐसे में ठंड से राहत फिलहाल दूर नजर आ रही है।

राज्य के नौ जिलों में पारा 9 डिग्री सेल्सियस से नीचे लुढ़क चुका है। इन जिलों में राँची, डालटनगंज, बोकारो, चाईबासा, खूंटी, लोहरदगा, लातेहार, सरायकेला और पाकुड़ शामिल हैं। राँची में न्यूनतम तापमान 6.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि लोहरदगा में यह 3.2 डिग्री तक पहुंच गया। कांके क्षेत्र में सबसे अधिक ठंड महसूस की गई, जहां न्यूनतम तापमान मात्र 2.5 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार राँची और आसपास के इलाकों में 29 दिसंबर को अधिकतम तापमान 24 और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। 30 और 31 दिसंबर को अधिकतम तापमान 24 डिग्री तथा न्यूनतम 10 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। वहीं नए साल के पहले दिन अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here