रांची के मोराबादी में 16 सितंबर से लगेगा एक्सपो उत्सव 2025

0
291

राँची: राँची के मोराबादी मैदान में जेसीआई राँची द्वारा आयोजित एक्सपो उत्सव 2025 की तैयारी भूमि पूजन के साथ शुरू हो गयी। यह बहुप्रतीक्षित मेला 16 सितंबर से 22 सितंबर तक आयोजित होगा, जहाँ आमजन 7 दिनों तक खरीदारी और मनोरंजन का भरपूर आनंद ले पाएंगे।

दुर्गा पूजा और दिवाली के पहले लगने वाला यह एक्सपो, खरीददारों के लिए एक ही जगह पर ढेरों विकल्प उपलब्ध कराएगा। यहाँ कपड़े, गाड़ियाँ, मोटरसाइकिल, ई-स्कूटी, इलेक्ट्रॉनिक्स, कंप्यूटर, घरेलू उपकरण, फर्नीचर, किचन अप्लायंसेज़, घर की सजावट का सामान और बच्चों के खिलौने तक सब कुछ एक ही छत के नीचे मिलेगा।

मेले का समय प्रतिदिन सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक रहेगा। भूमि पूजन अवसर पर एक्सपो उत्सव के मुख्य संचालक सिद्धार्थ जयसवाल, मंजूषा जयसवाल, अध्यक्ष प्रतीक जैन, विक्रम चौधरी, सौरभ शाह और नवीन गाड़ोदिया उपस्थित रहे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here