रांची के खादगढ़ा में बुलडोजर एक्शन के साथ अतिक्रमण

0
107

रांची: रांची के सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के पीछे स्थित खादगढ़ा, महुआ टोली इलाके में मंगलवार को अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के बाद विरोध तेज़ हो गया है। बुधवार को स्थानीय लोगों ने कार्रवाई के विरोध में रातू रोड कब्रिस्तान के पास सड़क जाम कर दी, जिससे इलाके में यातायात प्रभावित रहा।

बताया जा रहा है कि, प्रशासन ने लगभग 27 कट्ठा जमीन पर बने करीब 10 मकानों को बुलडोजर से ध्वस्त किया था। इसी कार्रवाई से नाराज़ लोगों ने दोबारा विरोध प्रदर्शन करते हुए सड़क पर उतरकर आवाजाही रोक दी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here