एलविश यादव का नया रोमांटिक गाना जीत रहा फैंस का दिन

0
15

मनोरंजन: एल्विश यादव एक बार फिर अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर चर्चा में हैं। उनका नया रोमांटिक म्यूजिक वीडियो ‘साड़ी सुन’ यूट्यूब पर रिलीज हो गया है, जिसे दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

इस गाने में एल्विश यादव के साथ एक्ट्रेस सिमरत कौर रंधावा नजर आ रही हैं। दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री गाने को और भी खास बनाती है। वहीं, इस रोमांटिक ट्रैक को हर्ष नुस्सी ने अपनी आवाज़ दी है।

‘साड़ी सुन’ पंजाबी और हरियाणवी भाषा का खूबसूरत मिश्रण है। गाने की कहानी स्कूल और कॉलेज के दिनों के मासूम प्यार, खूबसूरत यादों और भावनात्मक रिश्तों को दर्शाती है। इसके बोल युवाओं के बीच खास जुड़ाव पैदा करते हैं।

म्यूजिक वीडियो में एल्विश और सिमरत के किरदार एक-दूसरे के प्यार में पूरी तरह डूबे हुए दिखाई देते हैं। दोनों दुनिया की परवाह किए बिना अपने रिश्ते को जीते नजर आते हैं। गाने के बोल इश्क, इंतजार और जीवनभर साथ निभाने के वादों को बयां करते हैं, जो इसे और भी दिल छू लेने वाला बनाते हैं।

युवाओं को पसंद है रोमांटिक अंदाज

रिलीज के साथ ही ‘साड़ी सुन’ सोशल मीडिया और यूट्यूब पर चर्चा का विषय बन गया है. रोमांटिक कहानी, खूबसूरत लोकेशंस और एल्विश-सिमरत की जोड़ी दर्शकों को आकर्षित कर रही है। गाना खास तौर पर युवा दर्शकों को अपनी ओर खींचने में सफल नजर आ रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here