शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का श्राद्ध कर्म 28 अगस्त को

0
104

झारखंड: झारखंड के दिवंगत शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन का श्राद्ध कर्म 28 अगस्त को आयोजित किया जाएगा। इससे पूर्व 26 अगस्त को रामगढ़ स्थित रजरप्पा के दामोदर नदी में उनकी अस्थियां विसर्जित की जाएंगी। अस्थि विसर्जन के लिए उनके बड़े पुत्र सोमेश सोरेन परिवार के अन्य सदस्यों के साथ जाएंगे। सोमवार को घोड़ाबांधा स्थित आवास पर माझी बाबा और परिजनों की बैठक में यह निर्णय लिया गया।

रामदास सोरेन के भतीजे विक्टर सोरेन ने जानकारी दी कि 29 अगस्त को श्राद्ध भोज रखा गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, मंत्री इरफान अंसारी, दीपक बिरुवा, सांसद जोबा मांझी समेत कई विधायक शामिल होंगे। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, रघुवर दास, चंपाई सोरेन और मधु कोड़ा के भी उपस्थित रहने की संभावना है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here