मंत्री आलमगीर आलम से आज फिर पूछताछ करेगी ED

0
367

कैश कांड मामले में ग्रामीण विकास विभाग के मंत्री आलमगीर आलम से दूसरे दिन भी ईडी दफ्तर में पूछताछ जारी है. मंत्री से पहले दिन यानी 14 मई को ईडी ने नौ घन्टे पूछताछ की थी.लेकिन सवालों की फेहरिस्त लंबी थी साथ ही कई सवालों के जवाब मंत्री ने खुल कर नहीं दिया. जिसके बाद दूसरे दिन भी उन्हें ईडी दफ्तर आने को कहा गया था. इसी कड़ी में आज करीब 12 बजे मंत्री ईडी के क्षेत्रीय कार्यालय पहुंच गए है. जहां ईडी के अधिकारी मंत्री आलमगीर आलम से पूछताछ करेंगे.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here