रांची में दिवाली की रौनक

0
26

राँची: दीपावली को लेकर राजधानी राँची में सड़क किनारे अस्थायी पूजा बाजारों की रौनक देखने को मिल रही है। लोग पूजन सामग्री, दीये, करंज तेल, कलश, धान की बाली और सजावट के सामान की खरीदारी में व्यस्त हैं। महिलाएं बच्चों के लिए घरौंदा और घर सजाने की वस्तुएं खरीद रही हैं।

अपर बाजार, कचहरी, लालपुर, हिनू, डोरंडा, बिरसा चौक, मेन रोड, हरमू और कोकर सहित विभिन्न इलाकों में छोटी-छोटी दुकानें सजी हैं। बाजारों में गेंदा फूलों की मालाओं की खूब बिक्री हो रही है और हर ओर दीपावली की उमंग और उत्साह का माहौल नजर आ रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here