बोकारो में महिला का क्षत-विक्षत शव बरामद

0
89

बोकारो: बोकारो जिले के सेक्टर 6 थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बीएस सिटी कॉलेज के पास झाड़ियों से एक महिला का शव बरामद हुआ है। क्षत-विक्षत शव मिलने की खबर से इलाके में दहशत का माहौल है। खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी है।

मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों ने देखा था शव

घटना के संबंध में बताया जाता है कि शुक्रवार सुबह जब स्थानीय निवासी रोजाना की तरह मॉर्निंग वॉक पर निकले, तब कॉलेज से कुछ ही दूरी पर झाड़ियों के बीच एक महिला का शव पड़ा देखा।

शव मिलने की खबर से मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलते ही, सेक्टर 6 की थाना प्रभारी संगीता कुमारी और बीएस सिटी थाना प्रभारी सुदामा दास दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

मामले की गंभीरता और हत्या की आशंका को देखते हुए, पुलिस ने तुरंत डॉग स्क्वायड को मौके पर बुलाया। अपराधियों ने पहचान छिपाने के उद्देश्य से महिला के चेहरे को बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here