खूंटी: खूंटी जिले के मलियादा गांव में आज साइबर सुरक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। बाल कल्याण संघ और साइबर पीस फाउंडेशन के संयुक्त प्रयास से जिले की पहली ग्रामीण साइबर फर्स्ट रेस्पांन्डर टीम की शुरुआत की गई। यह टीम गांवों में बढ़ते साइबर अपराध जैसे OTP धोखाधड़ी, UPI ठगी, फर्जी नौकरी कॉल, WhatsApp हैकिंग, और नकली लिंक के जरिए होने वाली ठगी को रोकने के लिए बनाई गई है।
इस टीम में वार्ड सदस्य, ग्राम प्रधान, जल सहिया, स्वास्थ्य सहिया, किशोर–किशोरियां, शिक्षक और सक्रिय ग्रामीणों को शामिल किया गया है। विशेषज्ञ उन्हें यह सिखाएंगे कि साइबर ठगी की पहचान कैसे करें, पीड़ित परिवार को शुरुआती 15 मिनट में क्या कदम उठाने चाहिए, 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करने की प्रक्रिया, फर्जी कॉल, लिंक, QR कोड और UPI रिक्वेस्ट पहचानने के तरीके, सोशल मीडिया सुरक्षा और पासवर्ड प्रबंधन के आसान उपाय सिखाएंग।
































