रांची में सजी ताजपोशी, झारखंड की 4 बेटियां करेंगी दुनिया में भारत का प्रतिनिधित्व

0
9

रांची: रांची के रमाडा बाय विंडहॅम में आयोजित मजेस्टिक इंडिया कोरोनेशन सेरेमनी-2026 में छह प्रतिभागियों को अंतरराष्ट्रीय ब्यूटी पेजेंट्स के लिए भारत की आधिकारिक प्रतिनिधि के रूप में ताज पहनाया गया। ये सभी प्रतिनिधि म्यांमार में आयोजित होने वाली प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। समारोह में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और महिला सशक्तिकरण की भावना को विशेष रूप से रेखांकित किया गया।

चयनित प्रतिनिधियों में नयना डुंगडुंग (Mrs. FOU India), कनाक्षी अरोड़ा (Little FOU India), प्रांजुल सिंह चौहान (Miss FOU India), अमृता केशरी (Mrs. Cosmo India), प्रियंका जायसवाल (Mrs. Grand India) और दीक्षा अग्रवाल (Mrs. Supranational India) शामिल हैं।

कार्यक्रम में ताजपोशी समारोह के अलावा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां, विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति और मीडिया संवाद भी आयोजित किया गया। मजेस्टिक इंडिया की संस्थापक एवं राष्ट्रीय निदेशक शांभवी शिवा ने कहा कि संस्था का उद्देश्य महिलाओं को आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा के लिए आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराना है।

इस आयोजन की सबसे खास बात यह रही कि चयनित छह प्रतिनिधियों में से चार झारखंड की हैं, जो राज्य के लिए गौरव की बात है। अब ये प्रतिभागी अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के साथ-साथ झारखंड का भी प्रतिनिधित्व करेंगी।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here