कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा आज सबसे पहले सिमडेगा के अरानी पहुंचे। यहां उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक कर ग्रामीणों को कहा कि भाजपा की केंद्र सरकार कभी भी आदिवासियों के हित नहीं चाहती है, उन्होंने कहा कि खूंटी लोक सभा सीट के सांसद अर्जुन मुंडा वन अधिकार नियम का बदलाव कर आदिवासियों के साथ छल किए हैं उन्होंने कहा कि हमें ऐसा सांसद चाहिए जो आदिवासियों की हित की बात सोच सके। उन्होंने ग्रामीणों से अपने पक्ष में वोट देने की अपील की है। मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी कालीचरण मुंडा ने कहा कि भाजपा 400 क्या 100 सीट भी लेकर आ जायेगी तो बड़ी बात होगी। उन्होंने कहा कि इस बार कांग्रेस की जीत होगी और केंद्र में राहुल गांधी प्रधानमंत्री के पद पर बैठेंगे।






























