CM हेमंत सोरेन ने किया अमित शाह का स्वागत

0
144

रांची: रांची में की जा रही पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक आज होने वाली है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शामिल रहेंगे। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 9 जुलाई को झारखंड की राजधानी रांची पहुंचे। रांची में आयोजित 27वीं पूर्वी क्षेत्रीय परिषद की बैठक की अध्यक्षता करने पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का स्वागत मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने होटल रेडिसन ब्लू में किया और काफी सुनहरे पल देखने को मिले जो राजनीति में एक आकर्षित दृश्य है।

पूर्वी भारत पर चर्चा

पूर्वी क्षेत्रीय परिषद के इस बैठक में झारखंड,बिहार, ओडिशा और पश्चिम बंगाल जैसे राज्य की साझा समस्याओं और विकास से जुड़े मुद्दों पर बात की जाएगी जिसमें कानून व्यवस्था, सीमावर्ती विवाद, इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, आदिवासी कल्याण, जल संसाधन और शिक्षा जैसे विषयों पर जोर दिया जाएगा।केंद्रीय गृह मंत्री शाह ने इन विषयों पर राज्यों के मुख्यमंत्री और वरिष्ठ अधिकारियों का एकजुट होकर बैठक का आयोजन करवाया है।

केंद्र और राज्य के बीच चर्चा

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके स्वागत के दौरान मीडिया से बातचीत की जिसमें उन्होंने यह बताया कि बैठक झारखंड समेत पूरे पूर्वी भारत के लिए बेहद आवश्यक है और यह उम्मीद जताई की बैठक से राज्य के विकास को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे राज्य की खास जरूरत है और हमें उम्मीद है कि केंद्र सरकार इस मंच के माध्यम से हमें सहयोग करेगी।

रांची में अमित शाह का स्वागत

सुरक्षा को लेकर ध्यान

अमित शाह के रांची आने पर प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का आयोजन कर दिया है। होटल रेडिसन ब्लू से लेकर बैठक स्थल तक, पुलिस और विशेष सुरक्षा बलों का तैनात किया गया है, जिसमें ट्रैफिक व्यवस्था की भी विशेष रूप से मॉनिटर की जा रही है ताकि किसी भी तरह की आसुविधा न हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here