उर्स मुबारक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रहेंगे उपस्थित

0
177

रांची: मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन से आज रांची के डोरंडा स्थित हजरत रिसालदार शाह बाबा दरगाह कमिटी के सदस्यों ने शिष्टाचार भेंट की। कमिटी ने मुख्यमंत्री को 11 सितंबर से शुरू हुए पांच दिवसीय 218वें सालाना उर्स मुबारक के तहत 14 सितंबर को आयोजित होने वाले चादरपोशी एवं कव्वाली मंच के उद्घाटन समारोह में मुख्य संरक्षक के रूप में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया।

कमिटी ने मुख्यमंत्री को यह भी अवगत कराया कि इस अवसर पर दिवंगत दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी की स्मृति में विशेष शोक सभा का आयोजन किया जाएगा।

मुख्यमंत्री से मिलने वालों में दरगाह कमिटी के सदर श्री अयूब गद्दी, महासचिव मोहम्मद जावेद अनवर, श्री रिज़वान हुसैन, श्री जुल्फिकार अली भुट्टो, मोहम्मद सादिक, श्री पप्पू गद्दी, श्री शाहिद खान, श्री समीर हेजाजी और श्री मुश्ताक आलम शामिल थे।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here