पिता शिबू सोरेन के वचनों को निभा रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन

0
280

झारखंड: पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा के सांसद दिवंगत गुरु शिबू सोरेन कितने दिन के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन अपने जीवन में कठिनतम दूर से गुजर रहे हैं और बाबा का साया उठने से उनका मन काफी व्यथित हो चुका है और उनकी आंखों में आंसू थम नहीं रहे हैं लेकिन वे पुत्र धर्म के साथ-साथ राज धर्म भी पूरी निष्ठा से निभाए जा रहे हैं।

 

नेमरा स्थित पैतृक lआवास में पारंपरिक विधि विधान से रश्मों का निर्वहन करते हुए मुख्यमंत्री राज्य के कामकाज को भी सुचारू रूप से कर रहे हैं और लगातार जरूरी फाइलों का निष्पादन करने के साथ-साथ वरीय पदाधिकारी से संवाद बनाए रखें है। मुख्यमंत्री ने यह निर्देश दिया है कि जनता की समस्याओं का तुरंत समाधान होता जाए और किसी भी कार्य में लापरवाही नहीं होनी चाहिए।

जनता से मिल रही है हिम्मत

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह भी कहा कि इस कठिन समय में राज्य की जनता ने जिस तरह उनके परिवार का साथ दिया है उससे उन्हें काफी ताकत मिली और वह अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर सक रहे हैं जिसमें उन्होंने अफसर को यह स्पष्ट कर दिया है कि समय-समय पर अद्यतन सूचनाओं मुख्यमंत्री को मिल जानी चाहिए।

 

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भावुक होकर यह कहा कि बाबा हमेशा जनता के लिए संघर्ष करने की सीख देते थे और अब उन्होंने कभी अपने निजी स्वार्थ को प्राथमिकता नहीं दिया और राज्य हित के लिए संसद से सड़क तक लड़े जिसमें उन्होंने कहा कि बाबा ने मुझसे कई वचन लिए थे और मैं उन्हें निभाने के लिए हर संभव प्रयास करूंगा और कर रहा हूं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here