मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए बी. सुदर्शन रेड्डी को दिया JMM का समर्थन

0
152

झारखंड: झारखंड की राजधानी रांची शनिवार को राजनीति के लिहाज से खास दिन रहा। उपराष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बी. सुदर्शन रेड्डी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात करने के लिए पहुंचे और मुख्यमंत्री आवास में संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस किया। इस दौरान राज्य की राजनीति से लेकर उपराष्ट्रपति चुनाव तक कई अहम बातें सामने आईं।

हेमंत सोरेन ने जताया समर्थन

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उपराष्ट्रपति पद खाली होने के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों चुनाव की तैयारी में जुटे हैं। यूपीए की ओर से बी. सुदर्शन रेड्डी उम्मीदवार के तौर पर सामने आए हैं और वे लगातार सभी राजनीतिक दलों से संपर्क कर रहे हैं। सोरेन ने रेड्डी का स्वागत करते हुए साफ संकेत दिया कि झारखंड की ओर से उन्हें समर्थन मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस चुनाव की तैयारी उत्साह और उमंग से की जा रही है और विपक्ष पूरी एकजुटता के साथ उतरेगा।

शिबू सोरेन को नमन

इस अवसर पर बी. सुदर्शन रेड्डी ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक और झामुमो के संरक्षक गुरुजी शिबू सोरेन को शत-शत नमन और श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलकर उन्हें समर्थन की अपील करने आया हूं। साथ ही उन्होंने देश की मौजूदा परिस्थितियों और राजनीतिक माहौल पर भी चर्चा की। रेड्डी ने कहा कि आज देश को विपक्षी एकजुटता की सबसे अधिक जरूरत है। यही लोकतंत्र और संविधान की रक्षा का एकमात्र रास्ता है।

विपक्षी एकता पर जोर

रेड्डी ने कहा कि उपराष्ट्रपति चुनाव सिर्फ एक संवैधानिक पद की लड़ाई नहीं है, बल्कि यह लोकतंत्र और जनता की आवाज को मजबूत करने की दिशा में उठाया गया कदम है। उन्होंने विश्वास जताया कि विपक्ष की साझा ताकत इस बार मजबूत संदेश देगी।

संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस ने यह साफ कर दिया कि झारखंड की ओर से बी. सुदर्शन रेड्डी को समर्थन मिलेगा और विपक्षी दल आने वाले उपराष्ट्रपति चुनाव में एकजुट होकर मुकाबला करेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here