बिग बॉस में फिनाले से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में बवाल

0
47

बिग बॉस 19 अपने फिनाले से सिर्फ कुछ दिन दूर है। 7 दिसंबर को शो को उसका विनर मिल जाएगा। इसी बीच, शो का नया प्रोमो जारी हुआ है जिसमें मीडिया के सदस्य घर में प्रवेश कर टॉप 6 कंटेस्टेंट्स से तीखे सवाल पूछते दिख रहे हैं। पहले प्रोमो में गौरव खन्ना भावुक होते नजर आते हैं, जबकि दूसरे प्रोमो में फरहाना भट्ट और मालती सिंह से कड़े सवाल पूछे जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये प्रोमो तेज़ी से वायरल हो रहे हैं।

टॉप 6 कंटेस्टेंट्स को मॉडल ने किया ग्रिल

लेटेस्ट एपिसोड में मीडिया ने फिनाले से पहले सभी कंटेस्टेंट्स के सामने मुश्किल सवाल रखे। तान्या मित्तल पर नकली होने का आरोप तो वहीं फरहाना भट्ट की भाषा पर सवाल। गौरव खन्ना के गेमप्ले की आलोचना.आने वाले एपिसोड में प्रेस कॉन्फ्रेंस और भी तीखी होने वाली है।

पिता बनने के सवाल पर रो पड़े गौरव खन्ना

वायरल प्रोमो में देखा गया कि जब एक पत्रकार ने गौरव से पूछा कि क्या उन्होंने ज्योतिषी से बच्चे को लेकर चर्चा कर Sympathy पाने की कोशिश की, जबकि वे और उनकी पत्नी पहले ही बच्चे न करने का फैसला कर चुके हैं -इस पर गौरव भावुक हो गए।

गौरव ने कहा -मुझे बच्चे बहुत पसंद हैं. शादी के बाद मैं दिल से चाहता था कि मेरे बच्चे हों। यह मेरे लिए बहुत इमोशनल विषय है लेकिन आज ऐसे कम पुरुष हैं जो अपनी पत्नी की पसंद को प्राथमिकता देते हैं। मैं अपनी पत्नी से बहुत प्यार करता हूं।

पत्नी को लेकर बोले गौरव

गौरव ने साफ कहा कि वे और उनकी पत्नी आकांक्षा चमोला अपने करियर और अन्य कारणों से बच्चे न करने का संयुक्त निर्णय ले चुके हैं। बाद में फरहाना ने उनसे पूछा कि वे प्रेस कॉन्फ्रेंस में पत्नी के सवाल पर भावुक क्यों हो गए।

गौरव ने पलटकर कहा -जब ज्योतिषी ने आपके पिता के बारे में कहा था तो आप दुखी हुई थीं क्योंकि कोई आपके पिता के बारे में बात ना करे -ये आपकी चाहत है। उसी तरह, मैं भी नहीं चाहता कि कोई मेरी पत्नी पर टिप्पणी करे। मैं यहां अपनी पत्नी के लिए नहीं आया हूं।

फरहाना और मालती पर हुआ सवाल

एक और प्रोमो में मीडिया फरहाना और मालती से कठोर सवाल पूछती दिखती है। फरहाना से पूछा गया -आपके लेवल पर उतरने के लिए कितने पैसे चाहिए होंगे मालती से सवाल -आप फरहाना के प्रति ज़रूरत से ज़्यादा ऑब्सेस्ड क्यों दिखती हैं।मीडिया के बाकी सदस्य भी दोनों से कई चुभते हुए सवाल पूछते दिखाई देते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here