CBSE 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा आज से, 46 लाख छात्र होंगे शामिल

0
31

एजुकेशन: केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आज से शुरू हो गई हैं। परीक्षा को लेकर बोर्ड की ओर से सभी आवश्यक तैयारियाँ पूरी कर ली गई हैं।

CBSE की 10वीं कक्षा की परीक्षाएं 17 फरवरी से शुरू होकर 13 मार्च तक चलेंगी। जबकि, 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 17 फरवरी से प्रारंभ होकर 10 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी।

इस वर्ष देशभर में लगभग 46 लाख विद्यार्थी बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे है। रांची CBSE जोन की बात करें तो यहां कुल 38 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से परीक्षाएं संपन्न कराई जा रही हैं।

परीक्षा की निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर CCTV कैमरे लगाए गए हैं। परीक्षा हॉल में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट ले जाने पर पूर्ण प्रतिबंध है। परीक्षार्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश से पहले दो से तीन चरणों की सघन जांच से गुजरना पड़ रहा है।

वहीं, परीक्षा को लेकर विद्यार्थियों में सकारात्मक माहौल उत्साह देखा जा रहा है। छात्र-छात्राओं का कहना है कि उनकी तैयारी इस बार बेहतर रही है और वे आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने पहुंचे हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here