अब दो फेज में होगी बिहार चुनाव, जाने पूरा शेड्यूल

0
90

बिहार: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 का ऐलान आखिरकार हो ही गया। बिहार में दो चरणों में चुनाव कराए जाएंगे। NBT ने इसके बारे में अपने सूत्रों के जरिए आज सुबह में ही बता दिया था।

पहली वोटिंग 6 नवंबर को और दूसरे फेज की वोटिंग 11 नवंबर को होगी। 14 नवंबर को वोटों की गिनती की जाएगी, यानी 14 नवंबर को ये तय हो जाएगा कि बिहार में अगली सरकार किसकी बनेगी। बिहार की राजधानी पटना के अलावा सारण, भोजपुर, बक्सर, वैशाली, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा, खगड़िया, सहरसा, मधेपुरा, सिवान, गोपालगंज में पहले फेज में वोटिंग होगी जबकि बाकी के जिलों में वोटिंग दूसरे फेज में होगी।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 फेज-1 शेड्यूल

  • कुल सीट: 121
  • नोटिफिकेशन की तारीख: 10 अक्टूबर 2025
  • नामांकन की आखिरी तारीख: 17 अक्टूबर 2025
  • नामांकन के जांच की आखिरी तारीख: 18 अक्टूबर 2025
  • नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख: 20 अक्टूबर 2025
  • मतदान: 6 नवंबर 2025
  • चुनाव रिजल्ट: 14 नवंबर 2025

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 फेज-2 शेड्यूल

  • कुल सीट: 122
  • नोटिफिकेशन की तारीख: 13 अक्टूबर 2025
  • नामांकन की आखिरी तारीख: 20 अक्टूबर 2025
  • नामांकन के जांच की आखिरी तारीख: 21 अक्टूबर 2025
  • नामांकन वापस लेने की अंतिम तारीख: 23 अक्टूबर 2025
  • मतदान: 11 नवंबर 2025
  • चुनाव रिजल्ट: 14 नवंबर 2025

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here