बाबूलाल मरांडी ने झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री पर एक बार फिर किया हमला

0
212

झारखंड: भाजपा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी पर एक बार फिर से हमला किया जिसमें उन्होंने हमला करते हुए यह कहा कि समय पर वेतन नहीं मिलने के कारण एंबुलेंस कर्मचारी हड़ताल पर रहे और इसका खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है जिससे राज्य भर में स्वास्थ्य सेवाएं का चुरमुर हो चुका है लेकिन सरकार एकदम बेफिक्र चल रही है।

उन्होंने साथ ही कर निशाना सजाते हुए यह भी कहा कि जब खुद स्वास्थ्य मंत्री ही कह चुके हैं की खाट पर मरीज को अस्पताल ले जाना आम बात है तो फिर राज्य की जनता सुचारू स्वास्थ्य व्यवस्था की उम्मीद कैसे ही कर सकती है।

सरकार पर किया सवाल

बाबूलाल मरांडी ने अपने शब्दों से यह कहा कि अगर ऐसा प्रगतिशील और अति संवेदनशील व्यक्ति स्वास्थ्य मंत्री की कुर्सी पर रहेगा तो स्वास्थ्य सुधारने की वजह और बिगड़ता ही चला जाएगा और उसी के साथ उन्होंने यह भी याद दिलाया कि यह पहली बार नहीं है कि जब एंबुलेंस चालकों ने हड़ताल किया है इससे पहले भी हड़ताल के बाद सरकार और नवनियुक्त एंबुलेंस सेवा प्रदाता कंपनी ने कर्मचारियों की मांगे मानने का दिखावा किया था जिसके कारण आज तक उसे त्रिपक्षीय समझौते पर कोई अमल नहीं हो पाया है।

मुख्यमंत्री से किया गया सवाल

बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी यह सवाल करते हुए कहा है कि आखिरकार इन कर्मचारियों की मांगे में ऐसा क्या है जिसे सरकार स्वीकार नहीं कर सकती है और अब सरकारी कर्मचारियों को अपने वेतन के लिए भी सड़कों पर उतरना पड़ेगा तो फिर सरकार का विकास कैसे होगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here