पर्यावरण नियमों पर सख्त हुई विधानसभा समिति

0
71

झारखंड: झारखंड विधानसभा की पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति ने गुरुवार को रामगढ़ जिले का दौरा किया। समिति के सभापति उदय कुमार सिंह व अन्य सदस्यों ने परिसदन में अधिकारियों के साथ बैठक की गई। समिति में विधायक रोशनलाल चौधरी, श्वेता सिंह, जिग्गा सुसारन होरो शामिल हैं। सभापति उदय कुमार सिंह ने जिले में पर्यावरण संरक्षण व प्रदूषण नियंत्रण को लेकर विभागों व औद्योगिक इकाइयों द्वारा किये जा रहे कार्यो की समीक्षा की।

इस दौरान खनन विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, वन, डीएमएफटी, भूमि संरक्षण सहित अन्य विभागों के अधिकारियों व उद्योगों के प्रतिनिधियों से विस्तृत जानकारी ली गयी। समिति ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी औद्योगिक इकाइयों में पर्यावरण व प्रदूषण नियंत्रण से जुड़े मानकों का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित करें। समिति ने अधिकारियों को पतरातू, रामगढ़ सहित अन्य क्षेत्रों में स्थित कारखानों का निरीक्षण कर प्रदूषण नियंत्रण मानकों का पालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here