झारखंड में शराब घोटाला मामला में गिरफ्तारी

0
99

झारखंड: झारखंड के चर्चित शराब घोटाला केस में एसीबी ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। एसीबी ने छत्तीसगढ़ के बड़े कारोबारी राकेश जायसवाल को गिरफ्तार किया है.राकेश जायसवाल वेलकम डिस्लरी के मालिक हैं। छत्तीसगढ़ से राकेश जायसवाल को गिरफ्तार करने के बाद एसीबी की टीम उसे ट्रांजिट रिमांड पर लेकर रांची एसीबी की स्पेशल कोर्ट में पेश करेगी।

विनय चौबे सहित 13 लोगों पर एफआईआर

झारखंड में हुए शराब घोटाला मामले में एसीबी ने उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग तत्कालीन सचिव विनय चौबे सहित 13 लोगों पर नामजद एफआईआर कराया गया है। इस केस में पहली गिरफ्तारी वरीय IAS अधिकारी विनय चौबे की हुई थी।

एसीबी की एफआईआर में कहा गया है कि दो प्लेसमेंट एजेंसियों की फर्जी बैंक गारंटी की अधिकारियों ने जांच तक नहीं की जिसकी वजह से 38.44 करोड़ का शराब घोटाला हुआ।

बैंक गांरटी के संबंध में संबंधित बैंक के प्रबंधक द्वारा बताया गया कि यह बैंक गारंटी न तो बैंक द्वारा निर्गत किया गया है और न ही इस पर प्रयुक्त लेटर हेड, सिग्नेचर बैंक से संबंधित है। इसके बाद भी इन प्लेसमेंट एजेंसियों पर कार्रवाई नहीं की गई।

नियमानुकूल रिकवरी नहीं होने पर मेसर्स विजन हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज एंड कंसल्टेंट्स प्राइवेट लिमिटेड पर मार्च 2025 तक 12 करोड़ 98 लाख 18 हजार 405 रुपए और मेसर्स मार्शन इनोवेटिव सिक्यूरिटी सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड पर मार्च 2025 तक 25 करोड़, 46 लाख 66 हजार 313 रुपए की देनदारी होने की बात सामने आई है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here