झारखंड: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग के अंतर्गत राजकीय एवं राजकीय महिला पॉलिटेक्निक संस्थानों में व्याख्याता नियुक्ति से संबंधित विज्ञापन में संशोधन करते हुए शुद्धि पत्र जारी किया है। आयोग ने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया की तिथियों में बदलाव के साथ एक विषय नाम में टंकण त्रुटि भी सुधार की है।
जारी शुद्धि पत्र के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन 23 फरवरी 2026 से शुरू होकर 15 मार्च 2026 तक (शाम 5:00 बजे तक) भरे जा सकेंगे। परीक्षा शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि 17 मार्च 2026 (शाम 5:00 बजे तक) निर्धारित की गई है। वहीं, आवेदन की हार्ड कॉपी जमा करने की अंतिम तिथि 30 मार्च 2026 (शाम 5:00 बजे तक) तय की गई है।
इसके अतिरिक्त, विषय के नाम में टंकण त्रुटि को संशोधित किया गया है। पहले विषय का नाम “Computer Science Engineering” अंकित था, जिसे अब “Computer Science & Engineering” के रूप में पढ़ा जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी गई है कि वे संशोधित तिथियों और निर्देशों के अनुसार ही आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करें।

































