झारखंड में खुलेगा एक और सैनिक स्कूल

0
90

झारखंड: झारखंड की राजधानी रांची के छात्रों को सैन्य शिक्षा में और अधिक अवसर देने के उद्देश्य में राज्य सरकार एक और सैनिक स्कूल खोलने की दिशा निर्देश में है और इस बाबत मुख्य सचिव अलका तिवारी ने शिक्षा सचिव को आवश्यक प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दे दिया है। शुक्रवार 25 जुलाई को आयोजित एक उच्च स्तरीय बैठक में उन्होंने यह कहा है कि झारखंड राज्य में एक और सैनिक स्कूल की सख्त जरूरत है।

 

तिलैया सैनिक स्कूल को करोड़ों की सौगात

आयोजित किए गए बैठक में यह निर्णय लिया गया है कि वर्तमान में कार्य तिलैया सैनिक स्कूल में पेयजल सहित अन्य सुविधाओं को अपग्रेड किया जाएगा इसके अलावा 9.49 करोड रुपए की लागत से पेयजल आपूर्ति योजना शुरू की जाएगी और इस योजना को पेयजल एवं स्वच्छता विभाग से मंजूरी मिलेगी और स्कूल परिसर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण का भी प्रस्ताव जल्द तैयार कर दिया जाएगा।

 

मुख्य सचिव ने भवन निर्माण विभाग को स्कूल भवनों के नियमित रखरखाव का निर्देश दे दिया है जिसमें छात्रों की सालाना स्वास्थ्य जांच कब हजारीबाग की बजाय कोडरमा में कराई जाएगी और बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दिया जाएगा।

वेतन पर किया जाएगा विचार

आयोजित बैठक में सैनिक स्कूल प्रबंधन की ओर से शिक्षकों एवं कर्मचारियों के वेतन एवं पेंशन आदि का भुगतान झारखंड राज्य सरकार से करने का अनुरोध किया गया है और इस पर मुख्य सचिव ने सहमति जताते हुए शिक्षा सचिव को अन्य राज्यों के मॉडल तैयार करने का निर्देश दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here