रांची//बुंडू: बुंडू थाना क्षेत्र अंतर्गत कांची नदी के किनारे एक अज्ञात शव बरामद हुआ है। शव की स्थिति बेहद सड़ी-गली हुई है, जिससे अंदेशा जताया जा रहा है कि यह शव कई दिनों से नदी में बहता रहा होगा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, शव की खोपड़ी पूरी तरह सड़ चुकी है और अब वह कंकाल रूप में बदल चुका है। शव की स्थिति को देखते हुए उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया है।

 जांच में जुटी पुलिस

बुंडू पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आसपास के थानों को सूचना दी है कि यदि किसी क्षेत्र में कोई व्यक्ति लापता हुआ हो तो वे बुंडू थाना से संपर्क करें।

 पुलिस की अपील

बुंडू थाना की ओर से अपील की गई है कि “अगर किसी थाना क्षेत्र में कोई व्यक्ति लंबे समय से गायब है, तो कृपया बुंडू थाना से संपर्क करें।”पुलिस अब शव की शिनाख्त और मौत के कारणों की जानकारी जुटाने में लगी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here