रूस से तेल लेने पर अमेरिका का भारत को चेतावनी

0
311

भारत: अमेरिका का भारत से बीते कुछ दिनों से कड़े प्रस्ताव पर गंभीरता चल रही है और अब इसी पर रूस से तेल लेने पर देशों से 500 प्रतिशत आयात टैरिफ शुल्क लगाने की बात कही है। इस बात को रिपब्लिकन पार्टी के प्रभावशाली सीनेटर लिंडसे ग्राहम ने यह अपील किया था। ग्राहम का मानना है कि रूस से तेल खरीदना इस वक्त सीधे तौर पे पुतिन की युद्ध मशीन को सहयोग देने के बराबर है जब तक कि यूक्रेन को किसी की मदद नहीं मिल रही।

 

दिए जा रहे है विशेष नज़र

सीनेटर ग्राहम ने कहा है कि भारत और चीन, रूस का 70 प्रतिशत तेल खरीदते है और इसी में अगर कोई देश रूस से तेल खरीदता है यूक्रेन की कोई सहायता नहीं करता तो ऐसे में उन देशों के उत्पादों पर 500 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा। उन्होंने यह भी बताया कि उनके इस प्रस्ताव पर 84 सांसदों का समर्थन भी मिल चुका है।

इस मौके पर भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने बोला कि ऐसे किसी भी प्रस्ताव से भारत का हित प्रभावित नहीं होगा और भारत लगातार सीनेटर ग्राहम और अन्य अमेरिकन प्रतिनिधियों से संपर्क में है और इस बात पर संवाद बनाए हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here