27 फैसलों के बाद CM का बजट पर वार

0
117

रांची: रांची में गुरुवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड कैबिनेट की बैठक संपन्न हुई। 5 फरवरी को हुई इस बैठक में कुल 27 प्रस्तावों पर मुहर लगी। बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने मंत्रिमंडल के साथ मीडिया से बातचीत की और केंद्र सरकार द्वारा पेश किए गए केंद्रीय बजट पर तीखा प्रहार किया।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि केंद्रीय बजट में आम जनता को कोई राहत नहीं दी गई है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि कृषि सहित किसी भी सेक्टर में ऐसा क्या है, जिससे आम लोगों को फायदा हो। सीएम ने आरोप लगाया कि बजट में आम आदमी की बुनियादी जरूरतों को पूरी तरह नजरअंदाज किया गया है।

मीडिया के सवालों पर उन्होंने कहा कि कोयला, खनिज और लोहा ही नहीं, बल्कि दाल और चावल जैसी रोजमर्रा की चीजें भी महंगी हो गई हैं। उन्होंने इसे विकास के दावों पर सवाल बताया।

असम दौरे को लेकर पूछे गए सवाल पर सीएम ने वहां के चाय बागान मजदूरों की स्थिति पर चिंता जताई और केंद्र व असम सरकार पर अप्रत्यक्ष निशाना साधा।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here