रिम्स में एक युवक ने चौथे तल्ले से लगाई छलांग

0
89

राँची: राँची स्थित राजेन्द्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) में एक युवक द्वारा चौथी मंजिल से छलांग लगाने की घटना से अफरा-तफरी मच गई। घायल युवक की पहचान बुंडू थाना क्षेत्र निवासी जलधर मुंडा के रूप में की गई है।

सूत्रों के अनुसार, जलधर मुंडा अपनी पत्नी के साथ अपनी गोतनी की डिलीवरी कराने के लिए बुंडू से रिम्स आया था। इसी दौरान उसने अचानक चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। घटना के बाद रिम्स सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया।

फिलहाल युवक की स्थिति चिंताजनक बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है, जबकि छलांग लगाने की वजह का अब तक पता नहीं चल सका है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here