रांची बीजेपी ऑफिस के पास घटी दर्दनाक हादसा

0
292

रांची: रांची के हरमू रोड पर आज 10 अगस्त को दोपहर एक काफी दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ जिसमें बीजेपी ऑफिस के पास तेज रफ्तार से कार ने अनियंत्रित होकर एक बाइक और दूसरी कार को टक्कर मार दी और उसी हादसे में एक मासूम बच्ची समेत तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं। यह घटना के बाद इलाके में काफी अफरा तफरी मच गई और लोगों में गुस्सा फूट रहा है।

मौके पर बताया गया कि एक परिवार बाइक से गुजर रहा था और तेज रफ्तार से कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मारा जिसके बाद टक्कर इतनी भयावह हुई की बाइक दूर जा गिरी और मासूम बच्ची ने मौके पर ही जान गवा दी जिसके बाद दो और अन्य लोगों की भी मौत हो गई।

लोगों ने दिखाया गुस्सा

हादसे के बाद भीड़ ने कार चालक को पकड़ कर खूब पीटा और यह भी पता चला है कि ड्राइवर नशे में भी था, जिसके बाद वहां पर पुलिस पहुंची और पुलिस ने भीड़ को नियंत्रित करने का कोशिश किया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बताया गया कि एंबुलेंस के देर से पहुंचने पर लोग और भड़क गए थे और सड़क जाम कर दिए थे।

जांच में जुटी पुलिस

हटिया डीएसपी पीके मिश्रा ने बताया कि तेज रफ्तार में कार चालक नियंत्रण खो दिया जिसके कारण यह दर्दनाक हादसा हुआ है और टक्कर में एक महिला और उसके दो बच्चों की मौत हो गई है। उसी के साथ तीन लोग घायल भी हैं जिनका इलाज चल रहा है और पुलिस मामले की जांच पर लगी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here