क्राइम: कर्रा थाना क्षेत्र के मुरहू–कटमकुकु जंगल में मंगलवार शाम एक युवती का सिर कुचला शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही कर्रा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शुरुआती जांच में अनुमान है कि घटना चार–पांच दिन पुरानी हो सकती है और युवती की दुष्कर्म के बाद हत्या की गई है।
इंस्पेक्टर अशोक सिंह ने बताया कि युवती की पहचान के लिए आसपास के गांवों, टोलों और थानों से संपर्क किया जा रहा है। पुलिस ने घटनास्थल से पत्थर, बाल, जबड़े की हड्डी का टुकड़ा और कुछ कपड़े बरामद किए हैं। ग्रामीणों ने जंगल में तेज दुर्गंध महसूस होने पर खोजबीन की, जिसके बाद शव मिला। पुलिस ने मामले की जांच के लिए विशेष टीम गठित कर दी है और जल्द खुलासे की बात कही है।

































