रांची में ODI मैच के टिकट हाउसफुल

0
66

राँची: राँची के JSCA इंटरनेशनल स्टेडियम कॉम्प्लेक्स में 30 नवंबर 2025 को होने वाले भारत बनाम साउथ अफ्रीका वन-डे इंटरनेशनल मुकाबले को लेकर उत्साह चरम पर है। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) ने घोषणा की कि इस बहुप्रतीक्षित मैच के सभी टिकट बिक चुके हैं। इसी वजह से आज टिकट काउंटर नहीं खोले जाएंगे।

एसोसिएशन के अनुसार ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से टिकटों की बिक्री रिकॉर्ड समय में पूरी हो गई। क्रिकेट प्रेमियों की भारी मांग के कारण शुरुआती दो दिनों में ही सभी श्रेणियों के टिकट खत्म हो गए।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here