‘बिग बॉस 19’ में इन दिनों ड्रामा, इमोशन और विवादों का जबरदस्त तड़का देखने को मिल रहा है। हाल ही में शो का एक वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें अमाल मलिक और मालती चहर के बीच तीखी बहस देखने को मिलती है। दोनों के झगड़े ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है।
अमाल-मालती की बहस में खुले पुराने राज वायरल क्लिप में अमाल मलिक मालती से कहते नजर आते हैं -मालती जी, मंडली बैठाकर मेरी बातें कर रही हो, तभी मामला बिगड़ा। इस बात पर घर के बाकी सदस्य भी शामिल हो जाते हैं। शहबाज कहते हैं, क्या बोला उसने, बताना अमाल को। वहीं तान्या का कहना होता है, एक बार मिले हैं, बस पांच मिनट के लिए.यह सुनते ही अमाल का गुस्सा फूट पड़ता है और वे मालती से कहते हैं -तू दुनिया को दिखाना चाहती है कि मैं बेवकूफ हूं।





























