रांची के बड़े कारोबारी कमल सिंघानिया के घर और दफ्तर पर आईटी का पड़ा छापा

0
280

झारखंड: रांची के नामी व्यवसाय कमल सिंघानिया के ठिकानों पर आयकर विभाग की सोमवार 11 अगस्त को छापेमारी सुबह शुरू हुई और देर रात तक चली। इसके बाद पता चला कि विवाग की चेन्नई टीम द्वारा कार्रवाई की गई।

कमल सिंघानिया झारखंड के बड़े कारोबारी में गिने जाते हैं और उनके आलीशान घर कांके रोड में स्थित है जिसके साथ ओरमांझी में उनके कई कारोबारी प्रतिष्ठान भी है। वे चार पहिया वाहनों को शो रूम और ट्रेड फ्रीडम पटाखे की दुकान शामिल है जो रांची के काफी बड़े पटाखा दुकान मानी जाती है।

 

कार्रवाई से अभी तक स्पष्ट कारण नहीं मिला

समाचार लिखे जाने तक आयकर विभाग की ओर से छापेमारी के कारण या बरामद को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है और टीम विभिन्न दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच में लगी हुई है, जिसमें यह पता चला कि छापेमारी का दायरा केवल रांची तक सीमित नहीं बल्कि संभव है कि अन्य ठिकानो पर भी समानांतर कार्रवाई चल रही है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here