नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली में आयोजित इंटरनेशनल पुलिस एक्सपो-2025 में देश की रक्षा और सुरक्षा तकनीक का दमदार प्रदर्शन देखने को मिला। इस एक्सपो में ‘मेड इन इंडिया’ तकनीक से बने कई अत्याधुनिक हथियार और सुरक्षा प्रणालियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं।इस कार्यक्रम में साइबर सुरक्षा ड्रोन, थ्रीडी फोरेंसिक मॉडल, ड्रोन-रोधी प्रणालियां, और जैमर टेक्नोलॉजी जैसी तकनीकों का प्रदर्शन किया गया।


विशेष रूप से ईसीआईएल (ECIL) द्वारा विकसित ड्रोन जैमर और सुरक्षा सिस्टम ने विशेषज्ञों और आगंतुकों का ध्यान खींचा। ये तकनीकें वीआईपी क्षेत्रों, सीमावर्ती इलाकों और संवेदनशील प्रतिष्ठानों की सुरक्षा के लिए बेहद कारगर मानी जा रही हैं। वहीं, AVRdeus और Paladin AI जैसी कंपनियों ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से लैस सुरक्षा उपकरणों का प्रदर्शन किया, जो अपराध की रोकथाम और जांच में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।  एक्सपो ने न सिर्फ देश की तकनीकी क्षमता का प्रदर्शन किया, बबल्कि यह भी साबित किया कि भारत अब सुरक्षा उपकरणों के क्षेत्र में आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ रहा है।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here