रांची, झारखंड — धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की पवित्र भूमि झारखंड में देश की प्रथम आदिवासी महिला राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के आगमन पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची में उनका भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

राष्ट्रपति मुर्मु के स्वागत के लिए मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन स्वयं उपस्थित रहे और पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका सम्मान किया। इस दौरान पारंपरिक आदिवासी नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से स्वागत समारोह को विशेष बनाया गया।
विशेष उद्देश्य
राष्ट्रपति मुर्मु का यह दौरा झारखंड के सामाजिक, सांस्कृतिक और शैक्षणिक कार्यक्रमों में भाग लेने के उद्देश्य से हो रहा है। संभावना है कि वे रांची और आस-पास के क्षेत्रों में आयोजित होने वाले जनजातीय विकास कार्यक्रमों में भी हिस्सा लेंगी।
धरती आबा की धरती पर ऐतिहासिक क्षण
भगवान बिरसा मुंडा, जिन्हें धरती आबा कहा जाता है, की जन्मभूमि झारखंड में राष्ट्रपति मुर्मु का यह दौरा विशेष महत्व रखता है। यह न सिर्फ राज्य के लिए गौरवपूर्ण क्षण है, बल्कि पूरे देश में आदिवासी समाज के सशक्तिकरण का प्रतीक भी है।
































