नरेन्द्र मोदी के साथ है जनता का विश्वास

0
290

एनडीए के घटक दल एनसीपी कार्यकर्ताओं की बैठक एनसीपी हरिहरगंज कार्यालय में जिला अध्यक्ष संदीप पासवान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक को पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सह हुसैनाबाद विधायक ने ऑनलाइन संबोधित किया।संबोधन में विधायक ने पार्टी के पदाधिकारियों को एनडीए प्रत्याशी विष्णु दयाल राम के पक्ष में जनसंपर्क करने करने का आह्वान किया।उन्होंने कहा कि नरेन्द्र मोदी के हाथों को मजबूत करने की जरूरत है। एनसीपी गठबंधन धर्म का पालन करेगी और एनडीए के प्रचार के साथ- साथ वोटरों को बूथ तक पहुंचाने का कार्य करेगी। जिला अध्यक्ष संदीप पासवान ने कहा कि पूरे पलामू जिले में पार्टी के कार्यकर्ता एनडीए के पक्ष में जनसंपर्क कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन लोगों को जातिवाद में उलझा कर रखना चाहती है।राजद का पलामू में जनाधार समाप्त हो चुका हैं। एनसीपी के कार्यकर्ता ये सुनिश्चित करेंगे की विष्णु दयाल राम रिकॉर्ड मतों से विजयी होंगे। बैठक में विधायक प्रतिनिधि अजीत सिंह ,प्रदेश प्रवक्ता गुड्डू सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष अखिलेश मेहता , हुसैनाबाद अनुमंडल अध्यक्ष विनय पासवान , हंसराज सिंह, हरिहरगंज प्रखंड अध्यक्ष मनीष सिंह ,पिपरा अध्यक्ष जनेश्वर भुईयां ,लल्लू भुईयां, हरि भुईयां सहित सैंकड़ों एनसीपी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here