झारखंड: झारखंड पुलिस एसोसिएशन द्वारा हाल ही में रांची में एक समारोह का आयोजन किया गया जिसमें इंस्पेक्टर से डीएसपी के पद पर पदोन्नति हुई 64 पुलिस अधिकारियों को सम्मानित किया गया साथ ही सबसे पर मुख्य अतिथि के रूप में राज्य के पुलिस महानिदेशक अनुराग गुप्ता मौजूद रहे। अनुराग गुप्ता ने नव पदोन्नति अधिकारियों को शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल शुरुआत एवं उज्जवल भविष्य के लिए कामना किया।
डीजीपी ने दिए कई तरह की सलाह
सम्मान समारोह को संबोधित करते हुए झारखंड डीजीपी अनुराग गुप्ता स्पष्ट रूप से कहा कि पुलिस अधिकारियों का कर्तव्य न केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना है बल्कि आम जनता की समस्याओं के प्रति संवेदनशीलता भी काफी आवश्यक है और पुलिस को जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका समाधान करना काफी अनिवार्य है कि आम जनता पुलिस पर काफी विश्वास रखती है। उन्होंने यह भी अपील किया कि अपने कर्तव्य के प्रति कभी भी बेईमान ना रहे और जिम्मेदारियां को अपनाकर उसे पर कम करें।
आयोजित किए गए समझ में रांची के वरीय पुलिस अधीक्षक समेत झारखंड पुलिस एसोसिएशन के सदस्य और अन्य अधिकारी मौजूद रहे एवं कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बनाए रखा।






























