1360 शराब दुकानों का ट्रांसफर, 415 दुकानों में फिर से होगी बिक्री

0
185

झारखंड: झारखंड राज्य ने नई उत्पादन नीति के तहत शराब दुकानों के संचालन में काफी बदलाव किया जिसमें उत्पाद विभाग ने 10 जुलाई तक 1453 में से 1360 शराब दुकानों का ट्रांसफर पूरा किया है। इन शराब दुकानों का ट्रांसफर राज्य सरकार की मनसा के अनुसार कॉरपोरेशन को सौंपने की दिशा में किया गया है।

यह नया उत्पाद नीति काफी प्रशासनिक नियंत्रण के उद्देश्य से उठाया गया है और मैनपॉवर सप्लाई करने वाली कंपनियों के सहयोग से 1 जुलाई से इसकी प्रक्रिया शुरू की गई थी, जिसमें ट्रांसफर की शुरुआत करते हुए सरकार ने 5 जुलाई तक सभी दुकानों को ट्रांसफर करने का लक्ष्य बनाया था। इसी में किसी कारणवश तकनीकी और प्रशासनिक जटिलताओं की वजह से यह कार्य सीमित समय तक पूरा नहीं हो सका था। इसी के बाद सरकार ने ट्रांसफर प्रक्रिया को जारी रखते हुए 10 जुलाई तक का समय बनाया था और अब तक 1360 दुकानों का कॉरपोरेशन को हैंडोवर कर दिया गया है।

 

415 दुकानों में शराब की बिक्री फिर से शुरू

ट्रांसफर की प्रक्रिया के बाद जिन दुकानों को अस्थाई रूप से बंद किया गया था, उनमें से अब 415 दुकानों को फिर से शराब की बिक्री के कार्य में लगा दिया गया है और अब कॉरपोरेशन ने सरकार द्वारा दिशा निर्देशों का पालन करने और इन दुकानों को संचालन के लिए पुनः चालू कराया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here