NEET UG के बच्चों के लिए बड़ा झटका

0
185

नई दिल्ली : मैजिकल की पढ़ाई कर रहे बच्चों के लिए एक बड़ा ही झटका है। मेडिकल सीटों पर ब्रेक लगाई गई है जिसमें छात्रों के सपनों पर घोटाले की हो रही है मार पर NMC ने 2025-26 के लिए सीट बढ़ोतरी पर रोक लगा दी है। मेडिकल का सपना देख रहे लाखों छात्रों के लिए नेशनल मेडिकल कमिशन में एक आश्चर्यजनक फैसला किया है जिसमें शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एमबीबीएस और पीजी कोर्स में सीटों की संख्या पर बढ़ोतरी नहीं की जाएगी।

इस फैसले ने न केवल मेडिकल कॉलेज को मंजूरी नहीं दी जा रही है बल्कि मौजूदा कॉलेज की सीटों में बढ़ोतरी और रेनवाल की प्रक्रिया पर भी रोक लगा दी गई है। इस फैसले से ज्यादा प्रभावित वह छात्र होंगे जिन्होंने नीत यूजी 2026 की तैयारी की और सीमित सीटों और बढ़ती कट ऑफ के बीच काफी कठिनाइयां आने की संभावना है।

 

मेडिकल घोटाला बना इसका कारण

नेशनल मेडिकल कमिश्नर ने यह कदम तब उठाया जब देश के मेडिकल कॉलेज से जुड़े बड़े स्तर पर भ्रष्टाचार सामने आया और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने हाल ही में 1300 करोड रुपए के घोटाले का खुलासा किया था। इस घोटाले में स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारियों, पांच डॉक्टरों समेत कुल 34 लोग के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।

मामले की जांच के मुताबिक 40 से अधिक मेडिकल कॉलेज ने फर्जी दस्तावेज गलत निरीक्षण रिपोर्ट और रिश्वत के बल पर मान्यता हासिल कराया।

 

सपनों पर लग रही संकट की मोहर

इस घोटाले को देखते हुए नेशनल मेडिकल कमिशन की ओर से रोक लगाई जाने के कारण कई छात्रों के सामने गंभीर संकट खड़ी हो गई है।नीट के जरिए प्रवेश लेने वाले छात्रों के लिए पहले ही सीमित सीटें थी और अब सीट की कमी से बच्चे और भी परेशान होंगे और कई का सपना टूट जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here