लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र पुलिस इन दिनों लगातार मादक द्रव्य के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी कड़ी में रेलवे स्टेशन से आरपीएफ की टीम ने आज रविवार की सुबह 55.65 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ महिला समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरपीएफ इंस्पेक्टर दिगंजय शर्मा के नेतृत्व में टीम ने यह कार्रवाई की है। जानकारी के अनुसार, तस्कर राॅंची रेलवे स्टेशन पर ब्राउन शुगर की सप्लाई करने पहुंचे थे।






























