रांची: रांची डीसी मंजूनाथ भजंत्री के नाम से एक फर्जी फेसबुक आईडी बनने का मामला सामने आया है जिससे असमाजिक तरीको से आम नागरिकों को फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजा जा रहा है। आम लोगों को धोखाधड़ी व ठगी का शिकार बनाने की कोशिश की जा रही है।
प्रशाशन के द्वारा मिली चेतावनी
जिला प्रशासन ने इस मामले को गंभीरपूर्वक देखते हुए बोला है कि इस आईडी से रांची उपयुक्त का कोई लेना देना नहीं है और नागरिकों को सतर्क रहने की अपील की है।
साइबर सेल कर रही है जांच
जिला प्रशासन ने इस मामले की जिम्मेदारी साइबर सेल को सौंप दिया है और संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज करने के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन ने लोगों से यह भी अपील की है कि वे ऐसी साइबर ठगी से सावधान रहे एवं किसी भी संदिग्ध सोशल मीडिया गतिविधि की जानकारी फौरन पुलिस को दे।






























