झारखंड में पुलिस मुख्यालय की बड़ी कार्रवाई

0
192

रांची: झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्यभर के 6531 सामान्य सहायक अवर निरीक्षकों (ASI) की अनंतिम वरिष्ठता सूची जारी कर दी है। यह सूची झारखंड के सभी जिलों और इकाइयों में कार्यरत एएसआई को ध्यान में रखकर तैयार की गई है। मुख्यालय ने सभी जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SP) और इकाई प्रमुखों को आदेश दिया है कि इस सूची का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए, ताकि हर एएसआई को अपनी वर्तमान स्थिति की स्पष्ट जानकारी मिल सके।

 

सेवा पुस्तिका तीन दिन में अपडेट करने के निर्देश

पुलिस मुख्यालय ने यह भी निर्देश दिया है कि जिन एएसआई का तबादला हो चुका है और जिनकी सेवा पुस्तिकाएं अभी भी उनके पूर्व जिलों में हैं, उन्हें तीन दिनों के भीतर अपडेट किया जाए। इसका मकसद यह सुनिश्चित करना है कि वरिष्ठता सूची में कोई त्रुटि न रहे और सभी रिकॉर्ड अद्यतन हों।

यह कदम पुलिस प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ाने की दिशा में अहम माना जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here