राँची: राँची के धुर्वा स्थित ऐतिहासिक जगन्नाथपुर मंदिर में रथयात्रा 2025 को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर परिसर में उमड़ पड़ी है। मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए लंबी कतारें लगी हुई हैं, और श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
333 वर्षों की परंपरा, हर साल नई आस्था
जगन्नाथपुर मंदिर में रथयात्रा की परंपरा पिछले 333 वर्षों से जारी है। यह यात्रा प्रभु जगन्नाथ, उनके बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा की भक्ति और समर्पण का प्रतीक मानी जाती है।
आज निकलेगी भव्य रथयात्रा
इस वर्ष भी रथयात्रा के लिए विशेष तैयारियाँ की गई हैं। आज दोपहर बाद मुख्य मंदिर से भव्य रथ यात्रा निकाली जाएगी, जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। प्रशासन ने सुरक्षा और व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए हैं।






























