बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की 2024 में आई सुपरनैचुरल थ्रिलर “शैतान” ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता हासिल की। दर्शकों ने फिल्म को बेहद पसंद किया, जिसके चलते निर्माताओं ने इसके सीक्वल बनाने का निर्णय लिया है। अब इस बहुप्रतीक्षित सीक्वल की रिलीज़ तिथि और शूटिंग शेड्यूल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी सामने आई है।
*शैतान 2 की शूटिंग कब शुरू होगी?*
अजय देवगन की “गोलमाल 5” के बाद “शैतान 2” की शूटिंग 2026 में शुरू होने की उम्मीद है। फिल्म की शूटिंग और पोस्ट-प्रोडक्शन के आधार पर इसे 2027 में रिलीज करने की योजना है। विकास बहल इस सीक्वल का निर्देशन करेंगे और अजय देवगन के साथ नए चेहरे भी फिल्म में दिखाई देंगे।
*क्या होगी शैतान 2 की कहानी?*
शैतान 2 अपनी पूर्ववर्ती कड़ी से भिन्न एक ओरिजनल कहानी पर आधारित होगी। फिल्म की कहानी महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र की पृष्ठभूमि में बुरी प्रथाओं पर आधारित होगी। लेखक आमिर कियान खान ने सीक्वल की कहानी पर काम किया है, और पटकथा लगभग पूरी हो चुकी है।
*अजय देवगन की आगामी फिल्में*
अजय देवगन के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह “सन ऑफ सरदार 2” और “दे दे प्यार दे 2” में नजर आएंगे। इसके अलावा, अभिनेता सितंबर/अक्टूबर 2025 में “दृश्यम 3” की शूटिंग शुरू करने की यो
0जना बना रहे हैं ।



























