झारखंड के मंत्री इरफान अंसारी की छवि धूमिल करने की कोशिश, यूट्यूब चैनल के संपादक पर केस दर्ज

0
328

राज्य के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी की छवि धूमिल करने के आरोप में एक यूट्यूब चैनल के संपादक पर मामला दर्ज हुआ है। रांची के जगन्नाथपुर थाने में बुधवार को एक यूट्यूब चैनल के संपादक कुमार कौशलेंद्र के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

 

 

 

*मानहानि और साइबर अपराध की धाराओं में केस*

 

यह प्राथमिकी मानहानि से संबंधित भारतीय न्याय संहिता की धारा 356 व साइबर अपराध से संबंधित धाराओं में दर्ज की गई है। मंत्री की ओर से उनके आप्त सचिव अजहरूद्दीन ने इस मामले में लिखित शिकायत की थी।

 

 

 

*आरोप: झूठे तथ्यों के आधार पर नकारात्मक प्रचार*

 

उनका आरोप है कि झूठे तथ्यों के आधार पर नकारात्मक प्रचार कर मंत्री की छवि को धूमिल करने की कोशिश की गई। हाईकोर्ट में लंबित एक मामले को तोड़-मरोड़कर बिना किसी प्रमाण के प्रस्तुत किया गया ताकि मंत्री की छवि को नुकसान पहुंचाया जा सके।

 

 

 

*पुलिस जांच में जुटी*

 

जगन्नाथपुर थाने की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं दूसरी तरफ पुलिस यू ट्यूब चैनल के ऑफिस भी पहुंच गई थी। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई करने में जुटी हुई है।

 

 

 

*मंत्री की छवि बचाने की कोशिश*

 

मंत्री की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत में कहा गया है कि उक्त यूट्यूब चैनल पर कई झूठी व भ्रामक खबरें प्रसारित की जा चुकी हैं। संबंधित पत्रकार पर ब्लैकमेलिंग का भी आरोप लगा है। अब पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here