रांची के बीएसएनएल ऑफिस में लगी आग !!!

0
278

कोतवाली थाना क्षेत्र के शहीद चौक स्थित बीएसएनएल ऑफिस में गुरुवार की देर रात भीषण आग लग गई। आग भवन के ग्राउंड फ्लोर पर लगी, जिससे क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई।

 

 

गुरुवार देर रात करीब 11 बजे बीएसएनएल ऑफिस से धुआं निकलते देखा गया। इसके बाद कुछ ही देर में आग की लपटें उठने लगीं। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।

 

 

दमकल की तीन गाड़ियों ने आग बुझाने की कोशिश की और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। इससे बड़ा हादसा टल गया।

 

 

 

*नुकसान और कारण*

 

फिलहाल आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, लेकिन सही कारणों की पुष्टि नहीं हो सकी है।

 

 

 

 

 

*राहत की बात*

 

गनीमत रही कि आग रात के समय लगी, जब भवन में ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे। इससे किसी तरह की कोई हताहत नहीं हुई। समय रहते आग पर काबू पाया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here