बिहार में आरक्षण पर 50% की लिमिट की फर्जी बाधा को ध्वस्त करेंगे- ‘राहुल गांधी’

0
180

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने बिहार की राजधानी पटना में संविधान सुरक्षा सम्मेलन को संबोधित किया, जिस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा की फर्जी बाधा को ध्वस्त कर दी जाएगी।

 

 

 

बिहार में इस साल के आखिर में विधानसभा चुनाव का आयोजन किया जाना है। इस कारण भाजपा, कांग्रेस समेत विभिन्न राजनीतिक दलों ने बिहार में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है और इसी क्रम में सोमवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पटना पहुंचे। राहुल गांधी ने बेगूसराय में NSUI की ‘पलायन रोको और नौकरी दो’ यात्रा में भाग लिया और पटना में कार्यक्रम को भी संबोधित किया। इस दौरान राहुल गांधी ने जाति आधारित जनगणना और आरक्षण समेत कई मुद्दों पर बात की है।

 

 

 

 

*राहुल गांधी कराएंगे-भारत का ‘एक्स-रे’*

 

राहुल गांधी ने बिहार की राजधानी पटना में संविधान सुरक्षा सम्मेलन के कार्यक्रम को संबोधित हुए कहा है कि महागठबंधन बिहार के दलितों, पिछड़ों और महिलाओं के उत्थान के लिए काम करेगा और कहा कि- “कांग्रेस सामाजिक रूप से पिछड़े वर्गों के लाभ के लिए जाति आधारित जनगणना के माध्यम से भारत का ‘एक्स-रे’ कराएगी , और कहा कि आरएसएस एवं भाजपा इसके खिलाफ हैं।”

 

 

*आरक्षण पर राहुल गांधी का बड़ा फैसला*

 

 

बिहार में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा – समाज के कमजोर वर्ग के लोगों के साथ दूसरे दर्जे के नागरिक जैसा व्यवहार किया जा रहा है। कांग्रेस शासित तेलंगाना में की गई कवायद की तरह जाति जनगणना देश के विकास मॉडल को बदल देगी और केंद्र में सरकार बनने पर कांग्रेस आरक्षण पर 50 प्रतिशत की सीमा की ‘फर्जी बाधा’ को ध्वस्त कर दी जाएगी।

 

राजधानी पटना में ‘संविधान सुरक्षा सम्मेलन’ को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा- “विश्वास है कि बिहार के लोग हमेशा की तरह इस बार भी भारत को नयी दिशा दिखाएंगे।” राहुल ने X पर एक पोस्ट में लिखा कि चाहे चंपारण सत्याग्रह आंदोलन हो या सामाजिक न्याय की क्रांति, बिहार की धरती ने हमेशा अन्याय के खिलाफ ठोस कदम उठाए हैं। आइये हम एकजुट होकर संविधान पर हमलों के खिलाफ, भेदभाव के खिलाफ, आर्थिक, सामाजिक समानता और न्याय के लिए आवाज उठाएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here