7 अप्रैल: विश्व स्वास्थ्य दिवस

0
450

हर वर्ष 7 अप्रैल को दुनिया भर में विश्व स्वास्थ्य दिवस के तौर पे मनाया जाता है। वर्ल्ड हेल्थ डे 2025 को मनाने के पीछे का उद्देश्य लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने और बेहतर जीवनशैली को अपनाने के लिए प्रेरित करना है। विश्व स्वास्थ्य दिवस स्वास्थ्य और सेहत से जुड़ी महत्वपूर्ण समस्याओं पर चर्चा करने, समाधान सुझाने और जागरूकता फैलाने का एक सशक्त माध्यम है। यह दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की स्थापना की याद में मनाया जाता है, जो 1948 में शुरू हुआ था।

 

 

 हर साल 7 अप्रैल को विश्व स्वास्थ्य दिवस मनाया जाता है। यह दिन व्यक्ति को अच्छे स्वास्थ्य की अहमियत का अहसास करवाता है, इस दिन को पहली बार साल 1950 में 7 अप्रैल को मनाया गया था। परंतु इसकी शुरुआत साल 1948 में हुई थी क्योंकि इसी दिन विश्व स्वास्थ्य संगठन की स्थापना की गई थी। इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को बीमारियों की रोकथाम, सेहतमंद जीवनशैली और सभी के लिए स्वास्थ्य सुविधा के बारे में जागरूक करना है। विश्व स्वास्थ्य दिवस को मनाने का मकसद लोगों को उनकी सेहत के प्रति सचेत करते हुए स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों को दूर रखने के लिए जागरूक करना है।

 

 

 

 

*विश्व स्वास्थ्य दिवस की थीम (World Health Day Theme 2025)*

हर साल विश्व स्वास्थ्य दिवस को मनाने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन एक खास थीम निर्धारित करता है, यह थीम उस समय की सबसे बड़ी स्वास्थ्य चुनौती को दर्शाती है। जिसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना होता है कि सभी लोगों को चाहे वह किसी भी देश, जाति, धर्म या आर्थिक वर्ग से हो उसे स्वस्थ जीवन जीने का अधिकार मिले। उसी के साथ, इस वर्ष विश्व स्वास्थ्य दिवस 2025 की थीम- ‘स्वस्थ शुरुआत, आशापूर्ण भविष्य है’ (Healthy Beginnings, Hopeful Futures) रखी गई है। यह थीम माताओं और नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य और उनकी सुरक्षा पर केंद्रित है, जिसका उद्देश्य प्रेगनेंसी, डिलीवरी और पोस्टपार्टम केयर के समय उच्च गुणवत्ता वाली सेवाओं की जरूरतों पर जोर देना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here