कृष्ण जन्मोत्सव पर रांची में 4-5 सितंबर ट्रैफिक डायवर्ट, भारी वाहनों की नो-एंट्री

0
13

रांची: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के अवसर पर अल्बर्ट एक्का चौक पर 4 सितंबर को झांकी और 5 सितंबर को भजन संध्या सह दही-हांडी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। कार्यक्रम को लेकर यातायात पुलिस ने शहर में सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए कई मार्गों पर वाहनों के परिचालन पर रोक लगाई है।

4 और 5 सितंबर को सुबह 6 बजे से रात 12 बजे तक भारी मालवाहक वाहनों का राँची शहर में प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। ऐसे वाहन रिंग रोड के रास्ते अपने गंतव्य तक जा सकेंगे। सामान्य नो-एंट्री व्यवस्था पहले की तरह लागू रहेगी।

दोपहर 3 बजे से कार्यक्रम समाप्ति तक इन मार्गों पर रोक रहेगी—

• अल्बर्ट एक्का चौक से सुजाता चौक (उल हाउस, उर्दू लाइब्रेरी और रतन पीपी होते हुए)।

• प्लाजा चौक से अल्बर्ट एक्का चौक।

• जेल चौक से अल्बर्ट एक्का चौक।

• मिशन चौक से सर्जना चौक।

• रतन पीपी से अल्बर्ट एक्का चौक की ओर जाने वाला मार्ग।

• कर्बला चौक से काली मंदिर और वूल हाउस की ओर आने वाले मार्ग।

यातायात पुलिस के अनुसार, आवश्यकता पड़ने पर कार्यक्रम के दौरान अन्य मार्गों पर भी रूट डायवर्ट किया जा सकता है या वाहनों का परिचालन अस्थायी रूप से रोका जा सकता है।

पुलिस ने रांचीवासियों से अपील की है कि कार्यक्रम के दौरान विशेष आवश्यकता होने पर ही चारपहिया वाहनों का इस्तेमाल करें और यातायात व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here